लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती की तैयारियों में जुटा धनगर समाज

इटावा। जनपद में 28 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर धनगर समाज उत्थान समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी और समाज के लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।


आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री प्राे. एस पी सिंह बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल इटावा नुमाइश पंडाल में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंडाल परिसर में पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए आगंतुकों के लिए खानपान एवं शीतल पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।
धनगर समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह धनगर एवं प्रदेश सचिव विपिन धनगर ने बताया कि शोभायात्रा और जनसभा को भव्य रूप देने के लिए समाज के लोगों का लगातार सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *