हजारी महादेव मेले की तैयारियों की समीक्षा, दो दिन में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

इटावा, 28 जुलाई। आगामी हजारी महादेव मंदिर, सरसई नावर में आयोजित होने वाले मेले को लेकर मंगलवार को उप जिलाधिकारी सैफई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां आगामी दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का समयबद्ध पालन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से मदिर परिसर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *