मानव संसाधन विषय में विनीत यादव को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

करवाखेड़ा, 29 सितंबर। ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) विनीत यादव ने मानव संसाधन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने एफएस यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद से एमबीए (एचआर) के साथ पीएच.डी. की उपाधि हासिल की।

विनीत यादव की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, गुरुजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नई दिशा प्रदान करेगी।

करवाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विनीत यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट्स डायरेक्टर वासिफ खान तथा वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *