यश इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन

इटावा,। यश इंटरनेशनल स्कूल, विजयपुरा, कचौरा रोड, इटावा में 22 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित समर कैंप का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस नौ दिवसीय समर कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को डांस, अबेकस, मेहंदी, पब्लिक स्पीकिंग, इंग्लिश लैंग्वेज डेवलपमेंट, राइटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

29 मई 2026 को नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में बच्चों की नवाचार क्षमता और प्रस्तुति कौशल देखने योग्य रहा।

30 मई 2026 को आयोजित ग्रैंड फिनाले में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ के लिए कॉम्प्लिमेंट्री लंच की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रद्धा दुबे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री प्रशांत भदौरिया ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, सम्मान समारोह एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *