ब्रह्माणी देवी मंदिर के पास कुंड में डूबकर युवक की मौत दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था युवक

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। थाना बलरई क्षेत्र में माता ब्रह्माणी देवी मंदिर के पीछे खारजाझाल कुंड पर बने गहरे जलकुंड में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा रेवाड़ी निवासी अर्जुन (24) पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र अपने तीन दोस्तों सौरभ कुमार (17), ललित कुमार (22) और गोलू (22) के साथ दो मोटरसाइकिलों से माता ब्रह्माणी देवी मंदिर दर्शन करने आया था। दर्शन से पहले चारों मित्र मंदिर के पीछे स्थित खारजाझाल कुंड और झरना देखने पहुंच गए। बताया गया कि गर्मी के चलते सभी युवक कुंड में नहाने के लिए उतर गए।


नहाते समय अचानक अर्जुन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह और लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल एवं गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद लखेरे कुआँ चौकी इंचार्ज जिंतेंद्र प्रताप सिंह ने गोताखोरों की मदद से युवक को चौकी इंचार्ज ने कुंड में कूदकर उसे बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विकास अग्निहोत्री ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि अर्जुन के पिता सुभाष चंद्र का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार में मां मनचली देवी, पत्नी रचना, दो छोटे बेटे शुभ्यांश (2 वर्ष) और सूर्यांश (1 वर्ष) तथा छोटा भाई अभिषेक (17 वर्ष) हैं। युवक कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *