श्रीकृष्ण जन्माष्टमी — भक्ति, उल्लास और संस्कृति का सुंदर संगम- शिवप्रसाद यादव

करवाखेड़ा,04 सितंबर 2026 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा के पश्चात ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री शिवप्रसाद यादव जी ने माॅं सरस्वती व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार किया।इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्म, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
समस्त विद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
तत्पश्चात विद्यालय के किंडरगार्टन सेक्सन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भजन, नृत्य और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी व किंडरगार्टन सेक्सन की मौनी मैम व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *