खाद्य विभाग की कार्रवाई पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा की कोर कमेटी की मासिक बैठक रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पाम आयल व्यापारी शरद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर खाद्य अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा कथित रूप से अशोभनीय भाषा के प्रयोग और गोदाम सीज किए जाने की निंदा की गई।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं, लेकिन जिले के कुछ अधिकारी मनमानी करते हुए व्यापारियों एवं आम जनमानस का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अब किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। पाम तेल व्यापारी के प्रकरण में विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा दिखाई गई एकजुटता की भी उन्होंने सराहना की।
संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने जिले की सभी इकाइयों से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सहयोग से किसी भी कस्बे में व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद पोरवाल, राजीव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उमेश गुप्ता, संतोष सोनी, अखिलेश शर्मा, जयप्रकाश जैन, आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनीत मित्तल, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे, महिला प्रदेश मंत्री गुड्डी बाजपेई, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पोरवाल, संतोष पोरवाल, बंटी पोरवाल, रामकुमार गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, सुनील पोरवाल, शिवनंदन भदोरिया, राधा कृष्ण सर्राफ, अवनीश यादव, मनोज गुप्ता, विपुल शर्मा, सुशील यादव, तेजपाल राजपूत, नीरज गुप्ता, राजेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, घनश्याम दास केसरवानी, मुकेश गुप्ता, पदमा कुशवाहा, संजय गुप्ता, संजीव राजपूत, कुलदीप सक्सेना, राकेश बाथम एवं राणा राजपूत सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *