नगर पालिका में सिटी मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को दिलाई शपथ

इटावा। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने उर्दू मोहल्ला वार्ड के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने आशा व्यक्त की कि शफी अहमद नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी (ईओ), सभासदों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर नगर के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिवार की ओर से नवनिर्वाचित सभासद को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता ने कहा कि शफी अहमद के जुड़ने से पालिका को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उर्दू मोहल्ला वार्ड में जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।


नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक ने कहा कि वह नगर के विकास के लिए चेयरमैन, ईओ और अन्य सभासदों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से वार्ड में विकास कार्य नहीं हो सके हैं, जिन्हें अब प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, सभासदों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने शफी अहमद बालक का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर सभासद लीलावती राजपूत, मो. इकबाल, अरविंद यादव, पूर्व सभासद शफीक मस्त खां, यदुवीर सिंह यादव, राजेश कुमार, हाजी गुड्डू मंसूरी, मोहम्मद अलताफ, हाजी नईम मंसूरी, हाजी लड्डन मंसूरी, हाजी जमीर उल्ला, अनीस मंसूरी, अब्दुल जब्बार राइन, हाजी हबीब मंसूरी, तनवीर अहमद, परवेज अख्तर, समी कुरैशी, जफर हुसैन, अंसार अहमद अंसारी, इंतजार अहमद, अनवर अहमद, शाहनवाज आलम एवं शावेज नकवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *