पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट-गाइड के साथ हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव के नेतृत्व में स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर डॉ. कैलाश यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण कर औपचारिकता पूरी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से वर्षा ऋतु के दौरान पौधारोपण अभियान को गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त कमांडेंट सुरेश चंद्र यादव ने कहा कि यदि बच्चे स्वयं पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें, तो पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *