महलई में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 108 मरीजों का हुआ परीक्षण

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत महलई में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शीलेन्द्र सिंह एवं डॉ. इंदू सिंह ने 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित कीं।
चिकित्सकों ने वर्तमान मौसम में फैल रही बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस दौरान प्रेम सिंह, राहुल शाक्य, जिलेदार, रोहित एवं अनुज यादव ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *