(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 51 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम जसोहन मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 51 अदद नाजायज शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इन्द्रपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जसोहन बताया। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है।उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
51 अवैध शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार
