अजनौरा में कृभको ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 90 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

इटावा। कृभको इटावा द्वारा अंगीकृत ग्राम अजनौरा में गुरुवार को निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय इटावा की चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय इटावा के फिजीशियन डॉ. गौरव यादव (एमबीबीएस) मौजूद रहे। उनके साथ जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट देवेंदु शुक्ला एवं मोहित कुमार, वार्ड ब्वाय मो. अली अब्बास, कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार तथा ग्राम प्रधान अजनौरा मनोज कुमार ने सहभागिता की।
चिकित्सा शिविर में ग्राम अजनौरा के करीब 90 पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह दी।


इस अवसर पर डॉ. गौरव यादव ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
वहीं, कृभको के क्षेत्र प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को कृभको के विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उनके उपयोग एवं लाभ के संबंध में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में कृभको क्षेत्र प्रतिनिधि इटावा ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे चिकित्सकों, अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *